शाहपुर। गन्ना समिति मंसूरपुर के सभापति और उपसभापति के लिए निर्वाचित 12 संचालक आज मतदान करेंगे।
शाहपुर में गन्ना समिति मंसूरपुर का उप कार्यालय है। उक्त कार्यालय पर आज गन्ना समिति मंसूरपुर के सभापति व उपसभापति के चुनाव होगा । मंसूरपुर गन्ना समिति के सचिव नरेश कुमार ने बताया कि होने वाले सभापति और उप सभापति चुनाव के लिए एक निर्वाचित डायरेक्टर व एक शासन द्वारा नामित डायरेक्टर मतदान करेंगे । चुनाव प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे प्रारंभ होगी । सुबह साढ़े आठ बजे मतदाता सूची का प्रकाशन होगा । नौ बजे मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज की जाएगी। 11 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के साथ साढ़े ग्यारह बजे से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 12.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन पत्र वापसी के बाद ढाई बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे । तीन बजे मतदान होने के साथ साढ़े चार बजे मतगणना प्रारंभ होगी । सचिव ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं । सभापति व उपसभापति पद के संभावित उम्मीदवारों ने जोड़ तोड़ करनी शुरू कर दी है ।