खतौली। गांव गंगधाड़ी के विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हस्तशिल्प कला में प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने गुलदस्ते, बैंगल बॉक्स, गिटार, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, पेंटिंग और विभिन्न प्रकार के शोपीस आदि बनाई। प्रतियोगिता में छात्रा मेघा, शैली, हिमानी, शैलजा, अंजलि, छवि, अनु, मानसी, मीनाक्षी, सविता देवी, अंजली, राधा, रविता, कोमल, बेबी ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा. विनोद शर्मा ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ स्वावलंबी होना भी जरूरी है। इससे छात्राओं का स्वावलंबन बढ़ता है। इन कार्यों के माध्यम से छात्राएं घरेलू कारोबार भी कर सकती हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता कविता वर्मा, डा. सारिका शर्मा, साधना सोम, कृष्णा शर्मा, अनीता सिंह, रूपा, गीता सैनी, रविश, नीशू, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।