खतौली। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी 5 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का किसान बेहाल है। मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल अपने भाषणों में किसान के कल्याण की अनेक योजनाओं के कार्यक्रमों की घोषणा दिन प्रतिदिन करते आ रहे हैं, लेकिन वास्तव में धरातल पर किसानों के लिए कोई लाभकारी कार्य नहीं हुआ है। अध्यक्षता अमीर अहमद अंसारी ने और संचालन सुलेमान परदेशी ने किया। धरने पर चंदन सिंह चौहान, शाहिद कुरैशी, इरशाद जाट, ताजूद्दीन, आरिफ सिद्दीकी, हाजी इंतजार, दिमाग सिंह गुर्जर, तासीर अहमद, अरशद, अरुण गुर्जर, पंकज सैनी, सुबोध शर्मा, अमीर अंजुम, एजाज, अमीर मुल्तानी, सत्तार असद, शादाब, आलम कुरैशी, अरशद राही आदि रहे।