हादसे में चार ग्रामीण घायल
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी राकेश, प्रमोद, अमित व संजय शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली से अपना गन्ना कल्याणपुर के क्रेशर में डालकर अपने घर वापस आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव कल्याणपुर के पास तेज गति से आए ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में चारों ग्रामीण सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चारों ग्रामीणों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।