फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी वाटिका में लोहड़ी की धूम, जमकर थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी वाटिका में लोहड़ी की धूम, जमकर थिरके लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोहड़ी पर गांधी वाटिका में पंजाब से आई पार्टी ने जमकर धूम मचाई। भंगड़ा पार्टी ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में लोहड़ी जलाई गई। इस अवसर पर पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लोहड़ी के पर्व पर गांधी कॉलोनी में कार्यक्रमों की धूम रही। गांधी वाटिका में लोहड़ी पर्व पर पंजाब की भंगड़ा पार्टी ने जमकर धूम मचाई। एक के बाद एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल रहीं। पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इनमें उत्तमचंद शर्मा, सोमनाथ भाटिया, हरीश छाबड़ा, मंगराम जलौत्रा, संजय मित्तल, कुलदीप चौहान, कुशपुरी, अशोक बाटला, सतपाल सिंह, मुकुल दुआ, सुदेश बख्शी, सुनील ग्रोवर सम्मानित हुए। रात्रि में लोहड़ी जलाई गई। प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांधी कालोनी कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी ने किया। कार्यक्रम में राकेश ढींगरा, विष्णु अनेजा, देवराज अरोरा, घनश्याम, विनोद छाबड़ा, अखिल कागरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें