फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने खद्दर की गरिमा गिराई: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायकों ने खादी की गरिमा गिराई : मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के खिलाफ तीनों मुख्य विपक्षी दल एक मंच पर आ गए हैं। भाजपा के तीन विधायकों पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी नेताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। खतौली विधायक विक्रम सैनी पर सांप्रदायिकता भड़काने, बुढ़ाना विधायक पर पद का दुरुपयोग करते हुए सहकारिता में लोकतंत्र की हत्या करने और शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल पर सेल्स टैक्स में भ्रष्टाचार कराने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि राजनीति में पद की गरिमा को गिराने का काम बीजेपी के विधायक कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में छोटूराम कॉलेज में एबीवीपी को छोड़ बाकी के नामांकन निरस्त कर दिए गए। लोकतंत्र की हर स्तर पर हत्या की जा रही है। सेल्स टैक्स में शहर विधायक अफसरों से मिलकर भ्रष्टाचार करा रहे हैं। इसके सबूत उनके पास हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सहकारिता के चुनाव में अल्पसंख्यकों के गांवों के वोट ही साफ कर दिए गए हैं। लोकतंत्र का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। प्राइमरी स्तर पर साधन सहकारी समितियों में भी पार्टी के विधायक हस्तक्षेप कर रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि भाजपा विधायक उमेश मलिक ने एआर कोआपरेटिव की कुर्सी पर बैठकर संविधान का मजाक उड़ाया है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष हों। रालोद नेता पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि खतौली विधायक विक्रम सैनी समाज का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारीक कुरैशी, नगराध्यक्ष सतीश गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, सपा नेता राजकुमार यादव, मुफ्ती जुल्फिकार, मौलाना नजर, रालोद नेता शाहनवाज राना, सपा नगराध्यक्ष वसी अंसारी, सुधीर भारतीय, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें