कम वसूली पर संग्रह अमीनों को फटकार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बकाया वसूली अभियान को लेकर तहसीलदार रतन वर्मा ने संग्रह अमीनों की बैठक बुलाई। वसूली में रुचि न लेने वाले संग्रह अमीनों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने संग्रह अमीनों को अपना-अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। कम वसूली करने पर एक संग्रह अमीन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। तहसीलदार ने बताया कि अटाली गांव के एक बकायादार का ट्रैक्टर नीलाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मालिक पर 11 लाख बैंक का बकाया है। जिसके खिलाफ आरसी जारी की गई है। उन्होंने सभी संग्रह अमीनों को वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर, नवंबर में 22 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इस मौके पर संग्रह अमीन प्रमोशन कुमार, प्रीतम सिंह, जितेंद्र कुमार, गौरव कुमार, अनिल शर्मा, रमेश चंद्र आदि सहित सभी संग्रह अमीन मौजूद रहे।