फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटा, 40 बीघा गन्ना जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के ईख के खेत में लगाई आग
विज्ञापन

चरथावल(मुजफ्फरनगर)। किसान के ईख के खेत में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे किसान की नौ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। खेत में काम रहे आसपास सैकड़ों लोगों ने आग पर काबू पाया। चरथावल के जंगल में किसान सरफराज के ईख के खेत में अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे फसल चंद मिनटों में धू-धू कर जलने लगी। किसान को खबर लगने पर दर्जनों लोग खेत पर जाकर आग बुझाने में जुटेे रहे। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस तब तक नौ बीघा फसल जल गई। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

तार टूटा, 40 बीघा गन्ना जलकर राख
भोपा(मुजफ्फरनगर)। विद्युत का तार टूटने से किसानों की 40 बीघा गन्ना की फसल जल गई। किसानों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में रजवाहे के पास खेतों के ऊपर से हाईवोल्ट विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर गया, जिससे उठी चिंगारी से जौली निवासी अनीस फात्मा, फरमान रजा, अली रजा, सरफराज का एक बीघा, अजादार, जावेद असगर, सफीर मुस्तफा, तारी मुस्तफा, अरशद और नदीम की लगभग 40 बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना के बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई। किसानों का आरोप लगाया कि हाईवोल्टेज लाइन के तार काफी दिनों से लटके हुए हैं, जिनकी सूचना कई बार अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन विद्युत कर्मियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को किसानों का नुकसान हो गया। किसानों सहित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें