फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ताकतवर होकर उभरेगी: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ताकतवर होकर उभरेगी : चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक मिथलेश पाल और राकेश शर्मा का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा ताकतवर होकर उभरेगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में उप्र रेशम विभाग के पूर्व चेयरमैन मुकेश चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक मिथलेश पाल की एक अलग छवि हैं। इनके और राकेश शर्मा के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। निकाय चुनाव में पार्टी बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। सपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है, यह जनता महसूस कर चुकी है। जिस तरह सपा में दूसरे दलों से आकर लोग ज्वाइन कर रहे है, इससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश में सपा बड़ी ताकत बनकर सामने आ रही है। पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि पाल समाज ही नहीं, बल्कि सभी समाज के लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। बसपा छोड़कर सपा में आए राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कट्टरवाद के सहारे राजनीति कर रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक महावीर आजाद, जिला महासचिव जिया चौधरी, काजी अरशद, नरेश विश्वकर्मा, राकिब कुरैशी, महेश बंसल, सूर्यप्रताप राणा, दिलशाद कुरैशी, प्रवीण मलिक, सोमपाल भाटी, शाहिन बेगम, अलका शर्मा, दीप्ति पाल, बबली मेनवाल, कारी अब्दुल गफ्फार, विनय पाल, इनाम, रमनपाल, पवन पाल, अशोक शर्मा, रमेशचंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें