फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सिंह का था अस्पताल में रखा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर सिंह का था अस्पताल में रखा शव
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जिला अस्पताल में पुलिस ने सोमवार रात बेहोशी की हालत में अधेड़ व्यक्ति को भर्ती कराया था। जिसकी रात में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को अस्पताल में तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों ने शव की शनाख्त गांव खानजहांपुर निवासी 55 वर्षीय किसान वीर सिंह पुत्र हरफूल के रूप में की। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसान वीर सिंह की कर्ज माफी न होने पर तनाव के कारण मौत हुई है। जब इस संबंध में तहसीलदार अमित कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने ने बताया कि किसान का फसली ऋण मोचन योजना के तहत कर्जमाफी की लिस्ट में नाम है। लेखपाल सुरेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का सही पता चल सकेगा। अगर किसान की हादसे में मौत हुई होगी तो परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें