गुरुद्वारे में अजगर निकला
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र केेेे ग्राम दांदूपुर गुरुद्वारे में 13 फुट का अजगर निकलने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। घटना करीब चार बजे दोपहर की है। कुछ श्रद्धालु गुरुद्वारे में गए थे, वहां पर अजगर देखकर वह घबरा गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिस पर सभी गुरुद्वारा पहुंचे और उसे रस्से से बांधकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम गांव पहुंची और अजगर को अपने साथ ले गई। वन रेंजर रमेश कुमार ने बताया कि अजगर को सेंचुरी क्षेत्र शुक्रताल में छोड़ दिया गया है।