स्काउट गाइड कैंप का समापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आर्य कन्या इंटर क़ॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड कैंप का समापन हो गया। कैंप के समापन मौके पर प्रबंधक डॉ. भारत भूषण त्यागी ने कहा कि छात्राओं में समाजसेवा की भावना जागृत की गई है । प्रशिक्षक द्वारा कैंप में छात्राओं को तंबू बनाना, गांठें लगाने के साथ ही समाजसेवा से जुड़ी अनेक उपयोगी जानकारी दी। छात्राओं ने समापन मौके पर स्वादिष्ट व्यंजन और कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्राचार्य कुसुम त्यागी, रेणू , भारत भूषण अरोरा , चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।