झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
भोपा। भोकरहेड़ी में कच्ची शराब से मौत हो जाने की झूठी सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में सीओ और थानेदार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। सूचना देने वाले भोकरहेड़ी निवासी ओमपाल को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
भाई की मौत के सदमे में दूसरा भाई चल बसा
भोपा। बड़े भाई की मौत के सदमे में उत्तराखंड में रह रहे छोटे भाई की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शुक्रताल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में शनिवार रात 65 वर्षीय हरपाल की मृत्यु हो गई। हरपाल काफी समय से बीमार चल रहा था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना अपने सभी रिश्तेदारों को देते हुए सुबह अंतिम संस्कार करने की बात बताई। हरपाल का छोटा भाई सतपाल (62) कई सालों से उत्तराखंड के गांव मोहम्मदपुर में रह रहा है। उसने गांव में आटा चक्की लगा रखी है। रात में उसे हरपाल की मौत की सूचना मिली, तो वह उसे सहन नहीं कर पाया। कुछ समय बाद उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उत्तराखंड से परिजन उसके शव को भी गांव ले आए और दोनों का एक साथ शुक्रताल में अंतिम संस्कार किया। दोनों की शादी भी हुई, लेकिन दोनों के ही कोई संतान नहीं हो पाई। दोनों भाइयों की एक साथ मौत से गांव में गमगीन माहौल है।