फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उज्जैनी व उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के रूट बदले

Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वाया मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली उज्जैनी व उत्कल एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों के रूट बदले गए है। जिस कारण दोनों ट्रेन एक से डेढ़ घंटा देरी से चल रही है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैनी व ऋषिकेश से उड़ीसा के पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों का आवागमन रोजाना वाया मुजफ्फरनगर होकर होता है। फरीदाबाद के पलवल में रेलवे लाइन पर कार्य चलने के कारण इन दोनों ट्रेनों को मेरठ से हापुड, अलीगढ़ व आगरा से होकर भेजा जा रहा है। पहले दोनों ट्रेन दिल्ली से आगरा होकर जाती थी। रूट बदलने के कारण दोनों ट्रेनों का सफर बढ़ गया है जिस कारण दोनों ट्रेन एक से डेढ़ घंटा देरी से पहुंच रही है। इन ट्रेनों में गाजियाबाद व दिल्ली जाने वाले लोग अब इन ट्रेनों में मेरठ तक ही सफर कर रहे है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि यह क्रम अभी कुछ दिन चलेगा। इन ट्रेनों में गाजियाबाद व दिल्ली जाने वाले लोग अब इन ट्रेनों में मेरठ तक ही सफर कर रहे है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि यह क्रम अभी कुछ दिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें