मुजफ्फरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले कराई गई परिसीमन प्रक्रिया से पंचायतों का भौगोलिक चेहरा बदल गया है। शहरी क्षेत्र के विस्तार के बाद 77 क्षेत्र पंचायत वार्ड निरस्त कर दिए गए। क्षेत्र पंचायत वार्ड परिसीमन का सर्वाधिक प्रभाव सदर ब्लाक पर पड़ा। सदर ब्लाक के 75 जबकि चरथावल एवं खतौली का एक-एक वार्ड निरस्त किया गया है। परिसीमन के बाद जनपद में 1085 में से 1008 का अस्तित्व बरकरार रहा। हालांकि जिला पंचायत के 43 वार्डो को 40 में विभाजित किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। नगर पालिका मुजफ्फरनगर और खतौली के सीमा विस्तार से ग्राम पंचायत खतौली ग्रामीण और क्षेत्र पंचायत सदर एवं चरथावल तथा खतौली और जिला पंचायत में सम्मिलित विकास खंड सदर, चरथावल और खतौली के वार्ड प्रभावित हुए थे।
नए परिसीमन के तहत सदर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत वार्डो के निर्धारण में काफी बदलाव हुआ। परिसीमन से पूर्व सदर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत वार्डो की संख्या 185 थी। लेकिन कालांतर मेंं शहर से सटे 11 गांव पालिका में शामिल किये जाने से क्षेत्र पंचायत वार्डो की भौगोलिक संरचना में अंतर आया। जिसके उपरांत वार्ड की संख्या घटकर 110 रह गई। जबकि परिसीमन के बाद ब्लाक चरथावल में 108 एवं खतौली में इनकी संख्या घटकर 137 पर पहुंच गई।
क्षेत्र पंचायत के इन वार्डो का अस्तित्व हुआ समाप्त
जिला पंचायत राज विभाग के अनुसार चरथावल ब्लाक का वार्ड 86 और खतौली का 99 समाप्त किया गया है। जबकि सदर ब्लाक के बीडीसी वार्ड संख्या 30 से 44 और 52 से 68 एवं 87 से 104 समाप्त कर दिया गया है। वहीं इसी ब्लाक के 108 से 131 एवं 142 को पालिका क्षेत्र में समायोजित करते हुए समाप्त घोषित किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य
स्थिति ग्राम पंचायत वार्ड क्षेत्र पंचायत वार्ड ग्राम प्रधान
परिसीमन से पूर्व 6726 1085 498
परिसीमन के बाद 5573 1008 487