खतौली। बोधिसत्व डा. भीमराव अंबेडकर समिति के सौजन्य से भगवान गौतम बुद्ध की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सबसे पहले बुद्ध भगवान की वंदना की गई। इसके बाद समिति के सभी पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध एवं गुरु रविदास एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीचंद गोपाल बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन परिचय पर विस्तार से बताया। अध्यक्ष संजय जाटव उर्फ संजीव कुमार ने समिति को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया। सुखबीर सिंह मनमौजी, रतन सिंह बौद्ध, सुदेश कुमार, जयपाल सिंह, चरण सिंह, संजीव नहारिया, हुकुम सिंह, बिजेंद्र ठेकेदार, ओमबीर सिंह, ब्रिजेश कुमार, सोमदत्त, विनेश कुमार, योगेश, रतन सिंह बौद्ध, नरेंद्र कटारिया, चंद्र गोपाल बौद्ध आदि उपस्थित रहे।