स्कूलों में ईद मिलन समारोह मनाया गया
सिखेड़ा। सूर्यदेव इंटरनेशनल स्कूल जौली रोड भंडूर में समर होली-डे अवसर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, सिखेड़ा के वेदांता पब्लिक स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने कागज पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने कहा कि आज विज्ञान का युग है। जीवन में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ विज्ञान कला क्षेत्र में भी प्रयास करना चाहिए। हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कला कोई भी हो हमेशा काम आती है। प्रधानाचार्या सुदर्शना आर्य ने कहा कि जीवन में सीखी हुई कोई भी कला हमेशा काम आती हैं। उधर, वेदांता पब्लिक स्कूल में आयोजित ईद मिलन समारोह में हिंदू, सिख और ईसाई छात्रों ने मुस्लिम छात्रों के गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। चेयरमैन मांगेराम पाल, प्रधानाचार्य शिवकुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार, डॉ. माधुरी आर्य, रिचा आर्या व अध्यापक प्रमोद कुमार, अंकित त्यागी, शुभम कुमार, बबलू कुमार, हिना वर्मा, निशा खान आदि मौजूद रहे।