फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशपुरम कालोनी में सफाई और प्रकाश व्यवस्था बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाशपुरम कालोनी में सफाई और प्रकाश व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। टेंडर होने के डेढ़ वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होने और वार्ड में बदहाल पड़ी सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था से नाराज रेलवे रोड के लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में कैलाश पुरम के लोगों ने ईओ विनोद कुमार को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि मंदिर के बराबर वाली कच्ची सड़क का डेढ़ वर्ष पूर्व टेंडर हुआ था। ठेकेदार द्वारा सिर्फ मिट्टी डालकर कार्य बंद कर दिया जिसे आज तक भी शुरू नहीं किया गया। जबकि यह रास्ता कालोनी के करीब 100 घरों को मंदिर से जोड़ने वाला है। जिस कारण सड़क न बनने से मंदिर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर जलभराव एवं कूड़े के ढेर पड़े होने से लोग परेशान हैं। स्वच्छता वार्ड प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष बलदीप सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष ईशान गौड़ ने कहा कि पालिका द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव बरता जा रहा है। वार्ड की आबादी के हिसाब से सुविधाएं नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र के सबसे बड़े वार्ड में सफाई व्यवस्था व पथ प्रकाश का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने समस्याओं के समाधान कराने और आचार संहिता हटने के बाद पुराना टेंडर निरस्त कर दोबारा टेंडर कराकर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिलाया है। ज्ञापन देने वालों में डा. सुखपाल सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, बलदीप सिंह, ईशान गौड़, बिजेंद्र गुप्ता, शुभम राज सिंघल, आलोक खटीक, चौ. धारा सिंह, बिट्टू त्यागी, सतीश ढींगड़ा, नीरज गोयल एलआईसी, गौरव अरोड़ा, प्रवीण मग्गो, ऋषि कपूर, विनय खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें