फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीनों पर मिली अवैध लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरा मशीनों पर मिली अवैध लकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में संचालित दो आरा मशीनों तथा लकड़ी की चार टाल पर अवैध लकड़ी पड़ी मिली। इन लकड़ियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाने पर उन्हें एक दिन का समय दिया गया है। साथ ही जिला पंचायत का लाइसेंस शुल्क भी जमा नहीं पाया गया। आग से बचाव के उपाय भी नदारद थे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने नगर में संचालित दो आरामशीनों तथा लकड़ी की चार टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन पर आग से बचाव के साधन नहीं मिले हैं। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना हो सकती है। संचालकों को तुरंत अग्नि सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत का लाइसेंस शुल्क भी जमा नहीं पाया गया। काफी मात्रा में आरा मशीनों तथा टाल पर ऐसी लकड़ी पाई गई है जिसकी खरीद फरोख्त के सबूत उपलब्ध नहीं थे। इन लकडिय़ों की नापजोख करा ली गई है। फिलहाल संचालकों ने कागजात दिखाने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा है। यदि वे दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो सीलिंग की कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें