फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने मनोहर पारिकर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मनोहर पारिकर को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ भी हुुआ।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने कहा कि मनोहर पारिकर बेदाग छवि के नेता रहे। उनकी ईमानदारी और सादगी के लोग कायल थे। राजनीति को उन्होंने समाज और राष्ट्रसेवा के रूप में लिया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा। राजनीति में रहते हुए उन्होंने अपनी छवि को साफ सुथरी बनाए रखा। विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन, पंकज त्यागी, शिवराज त्यागी, गोपाल माहेश्वरी, देशबंधु तोमर, महिला मोर्चा की प्रीति खन्ना, लवी अग्रवाल, साधना सिंघल, बबीता गुप्ता, कुशपुरी, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। दो मिनट का मौन धारण कर और शांति पाठ कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें