फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव’
विज्ञापन

खतौली। ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। साथ ही शादियों में कम खर्च कर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए जाने पर बल दिया। बुढ़ाना रोड पर एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना निसार अहमद सलमानी का समाज के लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। शिक्षित समाज ही आगे बढ़ सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती अब्दुल कय्यूम और संचालन डा. अमीर अहमद एवं डा. आफताब सलमानी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें डा. सलीम अहमद, कल्लू प्रधान, जरीफ अहमद सलमानी, याकूूब सलमानी, जाकिर पहलवान, कारी जियाउल हक, वाहिद सलमानी, नासिर सलमानी, डा. जमाल, हाजी अहसान, मोबीन सलमानी, मोहम्मद समी, साजिद सलमानी आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें