फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुआवजे में नहीं आएगी परेशानी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुआवजे में नहीं आएगी परेशानी: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं उसके मुआवजे से संबंधित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। एनएएचआई, रेलवे एवं संबंधित अधिकारी इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम ने किसान प्रतिनिधियों, एनएएचआई, रेलवे के अधिकारियों एवं किसानों के साथ मुआवजे और मंसूर रेलवे फाटक को लेकर वार्ता की। डीएम ने कहा कि आर्टिबिशन वादों की नियमित सुनवाई की जाएगी। बैठक में किसानों ने मांग रखी की बढ़ी हुई दर पर मुआवजा दिलाया जाए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। किसानों ने मांग रखी कि अधिग्रहीत भूमि का जितना मुआवजा मिला है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण करने दिया जाएगा। बाकी बची हुई धनराशि प्राप्त होने पर कब्जा दिया जाएगा। डीएम ने किसानों से कहा कि देश स्तर पर चलाई जा रही विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न होने पाए। ये सभी परियोजनाएं हमारे हितों से जुड़ी है। किसानों व किसान प्रतिनिधियों ने डीएम के आश्वासन पर रुके हुए एनएचएआई एवं रेलवे के कार्यों में अवरोध न पैदा करने की सहमति प्रदान की। डीएम ने मुआवजे प्रकरणों व मंसूरपुर रेलवे फाटक प्रकरण के निस्तारण के लिए किसानों की सहमति पर मौके पर मुआयना कर समस्या का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, धर्मेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, चंद्रपाल फौजी, एनएएचआई व रेलवे के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिह, अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें