योग-ध्यान से जीवन को सुंदर बनाने के तरीके बताए
मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं ने नगर में विभिन्न स्थानों पर सत्संग ध्यान और योग के माध्यम से अध्यात्मिक विचारों का प्रवाह किया। योग और ध्यान के माध्यम से जीवन को स्वस्थ और सुंदर बनाने के तरीके बताए गए।
शनिवार की रात साकेत में इंजीनियर राजू त्यागी के आवास पर सत्संग, भजन, संध्या की गई। गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा ने आर्ट ऑफ लिविंग के मिशन समाज सेवा और आध्यात्मिक दर्शन पर विचार व्यक्त किए। इसके अलावा शकुंतलम, आवास विकास कॉलोनी में महिलाओं को योग, ध्यान, सुदर्शन क्रिया से जोड़ने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों ने हैप्पीनेस कोर्स कराया। वीणा गोयल, सोनिया लूथरा ने महिला-पुरुषों को योग और ध्यान के माध्यम से बताया कि वह अपने जीवन को कैसे सुंदर बनाएं। उन्होंने अपनी योग कक्षाओं में जीवन को खुशहाल बनाने के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि 10 मार्च को नगर में नशे के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रमों में ललित शर्मा, धीरज बत्रा, सीमा शर्मा, राजीव जलोत्रा, मुकेश मित्तल, पंकज नारंग, पंकज चावला, सोनिया, प्रिया, शिवानी, टीना बत्रा, विपिन, मुकुल, पूनम शर्मा ,पूनम गोयल, शैलेंद्र, सपना गोयल आदि मौजूद रहे।