फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला निर्माण में धीमी गति से एसडीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील में तीन स्थानों पर गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने नाराजगी प्रकट करते हुए डीएम को पत्र भेजा है। खतौली विकास खंड की ओर से गांव नावला व समौली जबकि नगर पालिका परिषद की ओर से गांव खानजहांपुर में गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को एसडीएम ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। बताया कि गोशाला का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस संबंध में एक पत्र डीएम को भेज कर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। उधर, गांव लिसौड़ा में पांच दिन से एक गाय मृत मिली थी। अधिवक्ता योगेश खारी तथा ग्रामीणों ने एसडीएम को फोन पर सूचना देकर मृत गोवंश को उठाने की मांग की। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ को मौके पर भेजकर मृत गोवंश को उठवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें