मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में वार्षिकोत्सव को संरचना के नाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने सम्राट अशोक की वीरता और श्रीकृष्ण के दशावतार की प्रस्तुति ने छाप छोड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, एसडी कॉलेज के सचिव अखिलेश दत्त, श्रीराम ग्रुप के एससी कुलश्रेष्ठ ने किया। छात्रों ने भारत निर्माण को समाज के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया। देश के विभिन्न राज्यों की नृत्य शैली की अद्भुत प्रस्तुति दी। देश की तीनों सेनाओं के पराक्रम एवं शौर्य को अत्यंत प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। मौर्य सम्राट अशोक की वीरता तथा भगवान श्रीकृष्ण के दशावतार की प्रस्तुति ने उपस्थित जनो को गदगद कर दिया। भारत के प्रत्येक स्वरूप का बड़ी तन्मयता के साथ अभिनय किया गया। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने अभिनय की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता, उप प्रधानाचार्या रमनीत ने सभी का आभार जताया। विद्यालय के चेयरमैन नवनीत भारद्वाज, सुनंद सिंघल, राम मोहन भारद्वाज, अमित प्रकाश, सुनैना प्रकाश, नरेशचंद्र वत्स, मदनलाल गोयल, डॉ यश अग्रवाल, बीना शर्मा, अशोक बिंदल, राजीव शर्मा, श्रीकांत त्यागी, विपुल त्यागी, सोनिया लूथरा आदि मौजूद रहे।