बुढ़ाना। महावीर तिराहे पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी सम्राट जादूगर ने अपने करतब कर दर्शकों को आश्चर्य चकित किया। कार्यक्रम को देखकर विभिन्न वाहन चालकों व दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सम्राट जादूगर ने यातायात के नियमों का पालन करने व अपने जीवन को सुरक्षित करने का आह्वान किया। विभाग व अन्य अधिकारियों ने दर्शकों को सड़क के नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर बाइक व कार चलाने, सड़क पर तेज गति से न चलने तथा क्रॉसिंग पर ही सड़क पार करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. राजीव कुुमार, अधिशासी अधिकारी ओमगिरी, क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह, खंड विकास अधिकारी सहित परिवहन निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।