फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों पर उकेरा मन का भाव
विज्ञापन

मंसूरपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, कार्टून विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगों द्वारा पोस्टर पर अपनी मन की भावनाओं को उकेरा। प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप में कक्षा तीन से पांच में कनिका राठी, कनिका व आरजू ने प्रथम, कक्षा 6 से 8 में खुशी राठी ने प्रथम, अन्नु, तनु व अनुष्का ने द्वितीय, रिया व अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 में सिद्धार्थ, शिखर, अंजली व खुशी ने प्रथम, शाहीन, स्वाति, कोमल ने द्वितीय, नीतू, नेहा व प्रिया राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 से 12 में शिवानी ने प्रथम, काजल रानी व सलोनी ने द्वितीय, अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार व प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें