फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे व देहात के सैकड़ो युवक दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म सभा के लिए उत्साहित दिखे विहिप कार्यकर्ता
विज्ञापन

बुढ़ाना। विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली में होने वाले धर्म सभा में शामिल होने के लिए कस्बे व देहात के सैकड़ों युवक दिल्ली रवाना हुए। विहिप कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। कस्बे व देहात के सैकड़ों युवक रविवार को कस्बे के योगपुरा मंदिर व गांव कुरालसी के माता के मंदिर के सामने एकत्र हुए। कुुरालसी गांव से जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह के नेतृत्व में युवक बस द्वारा दिल्ली रवाना हुए। कस्बे के योगपुरा मंदिर के पास से कस्बे व देहात के सैकड़ों युवक बस द्वारा दिल्ली रवाना हुए। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी ने बताया कि दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के बैनरतले एक धर्म सभा का आयोजन होगा। इस मौके पर रिंकू, मोहित, दिनेश, संदीप, राहुत, जयपाल, राजकुमार और ऋषभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें