फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदनगर में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदनगर में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के अहमदनगर में रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी सिकंदर व फरमान के बीच रविवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सिकंदर पक्ष ने फरमान पक्ष के घर पहुंचकर हमला कर दिया। इस दौरान चले लाठी डंडों व धारदार हथियारों के साथ ही पथराव भी हुआ। संघर्ष में फरमान के साथ ही उस्मान व मोहसिन सिर फूटने से लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजने के बाद आरोपियों की तलाश की। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। देर रात फरमान पक्ष द्वारा तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें