फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में हनुमतधाम की सुरक्षा को पुलिस व पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ में हनुमतधाम की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। शुकतीर्थ में हनमुतधाम को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा कब्जाने की आशंका को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। हनुमतधाम जाने वाले मार्गों पर प्रशासन की ओर से चौकसी बरती जा रही है। खुफिया विभाग के लोग आम लोगों के बीच जाकर मामले की टोह लेकर आला अधिकारियों को पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने शुकतीर्थ में हनुमतधाम में पूजा अर्चना को रोक कर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के इरादों पर पानी फेर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को नगर के रविदास आश्रम में बैठक कर हनुमतधाम में पूजा अर्चना करने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने शुकतीर्थ में भारी फोर्स लगा दी थी। आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर उनको शुकतीर्थ में जाने से रोक दिया गया। हनुमतधाम को जाने वाले मार्गों पर चौराहे और गलियों को सील करते हुए हनुमत धाम पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर कर दिया गया था। शनिवार को भी सीओ भोपा राममोहन शर्मा व भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह व चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी आदि पीएसी और पुलिस बल के साथ नगर में गश्त कर हनुमतधाम के मुख्य द्वार पर डटे रहे। पुलिस के आला अधिकारी हनमुतधाम की सुरक्षा को लेकर पल पल की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें