फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भी अपराजिता, छूनी हैं ऊंचाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के साथ मुजफ्फरनगर में गूगल गर्ल के नाम से मशहूर प्राप्ति मलिक भी जुड़ गई हैं। पांच साल की प्राप्ति का सामान्य ज्ञान कमाल का है। तीन साल की उम्र से ही उसे 200 से ज्यादा देशों एवं प्रदेशों की राजधानी के नाम याद हैं। करीब 50 देशों की मुद्रा की जानकारी है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं। कमलदीप मलिक और कृति अहलावत की बेटी प्राप्ति एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में कक्षा एक की छात्रा हैं। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के बारे में जानकार अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा, बेटियां किसी से कम नहीं हैं। लड़कियां बड़े-बड़े काम कर रही हैं। उन्हें भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें