बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी इंटर कालेज में ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्तूबर को विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से कक्षा-6 से 12 तक के पांच छात्र-छात्रा प्रतिभाग कर सकेंगे। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व विजेता प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से प्रदेश स्तर पर प्रत्येक 10 विजेताओं को 10 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।