फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जांच प्रकोष्ठ में तैनात एसआई प्रताप सिंह की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे दरोगा को कुछ बेचैनी की शिकायत हुई। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें तत्काल भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दरोगा की आकस्मिक मौत से पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है। शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी ओमवीर सिंह सहित सभी अफसरों और थाना प्रभारियों ने दरोगा को सलामी देते हुए उनकी अर्थी को कांधा दिया। इसके बाद दरोगा का शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

चार चौकी प्रभारियों में फेरबदल
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जनपद की चार पुलिस चौकियों के प्रभारियों में फेरबदल किया है। एसआई रविंद्र नागर को जहां शहर कोतवाली से भोपा की सीकरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एसआई गुरू वचन सिंह को मंसूरपुर थाने से जौली चौकी भेजा गया है। एसआई जोगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से मोरना चौकी और एसआई आदेश कुमार को पुलिस लाइन से छपार चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन सोते रहे, चोर नकदी ले उड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला की गली नंबर-17 निवासी हुसैन कबाड़ी बृहस्पतिवार रात परिजनों के साथ घर में सोया था। देर रात किसी तरह चोर घर में घुसे और कमरे में घुसकर उसमें रखी अलमारी के ताले तोड़कर करीब 65 हजार की नकदी और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जागने पर परिजनों ने घर में चोरी देख पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें