मेहंदी में खुशी, रिवांशी व लवी ने दिखाए जौहर
शाहपुर। हरियाली तीज पर सोमवार को आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीनियर वर्ग में खुशी शर्मा व रिवांशी त्यागी ने प्रथम, शमां व मुस्कान ने द्वितीय, आफरीन व नाहिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में लवी त्यागी ने प्रथम, आलिशबा ने द्वितीय व दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। पूजा बालियान, संतोष पंवार, सपना त्यागी, रोमा बालियान व नेहा गर्ग का सहयोग रहा।