गिल-शिकवे भूल मित्रता से रहें
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया। मेेहंदी प्रतियोगिता में शानदार कला कृति प्रस्तुत करने वाली छात्राओं की सराहना की गई। स्कूल के डायरेक्टर डा. उदयवीर सिंह ने कहा कि हम सभी को आपस के गिले शिकवे भुलाकर मित्रता भाव से रहना चाहिए तथा एक दूसरे के सहयोगी बनकर उनकी मदद करनी चाहिए। झूला मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। अरमान प्रथम, नवदीप द्वितीय, उज्ज्वल तृतीय रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। सजल, शाहिन, हिमानी प्रथम, अनम, दीपांशी द्वितीय, अफीफा मलिक व साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रीता शर्मा, रेखा शर्मा, चंद्रा, अंजलि शर्मा, सरिता, वैशाली, नेहा, ज्योति, राकेश कुमार, प्रवीण, अनस, सद्दाम, अजय गुप्ता आदि का सहयोग रहा।