चरथावल। भमेला प्रधान पद के लिए उपचुनाव में चार उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने पर निवर्तमान प्रधान की पत्नी संतोष देवी निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।
ब्लॉक के गांव भमेला में निर्वाचित प्रधान सतीश का निधन होने के कारण गांव में प्रधान का पद रिक्त पद चल रहा था। दो दिन पूर्व उपचुनाव की घोषित नामांकन तिथि को प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों कृष्णपाल, पूर्व प्रधान की पत्नी संतोष देवी, उनके पुत्र कपिल कुमार, सुरेंद्र और करणपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। गांव में प्रधान की मृत्युुु के बाद पंचायत में अन्य प्रत्याशियों को बैठाने के प्रयास किए। अन्य उम्मीदवारों ने संवेदना दिखाई और नाम वापसी पर सहमति दे दी। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी जल निगम एई एवं बीडीओ डॉ. साजिद अहमद के समक्ष संतोष देवी के समर्थन में चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये। उसके बाद संतोष देवी का प्रधान बनने का रास्ता साफ हो गया। समर्थकों ने प्रधान बनने पर खुशी का इजहार किया।