रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में चल रहे पॉच दिवसीय दक्षता विकास एवं प्रतिभा प्रोत्साहन सप्ताह में छात्राओं ने अपने कौशल और दक्षता का परिचय दिया। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतिभा प्रोत्साहन सप्ताह में 16 से 22 वर्ष तक के आयुवर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मातृत्व, महिला सुरक्षा, नारी विकास, नारी शक्ति आदि जैसे गंभीर विषयों पर फूलों एवं रंगों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियां तैयार की। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने राजस्थानी, अरेबिक, मारवाड़ी, दुल्हन मेहंदी आदि अनुपम मेहंदी डिजाइन बनाए। विभागाध्यक्षा डॉ श्वेता राठी ने कहा बताया कि बृहस्पतिवार को वाद-विवाद और शुक्रवार को नृत्य व गायन प्रतियोगिताएं होगी। शुक्रवार को अंतिम दिन विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। रानी मैनवाल, रूबी , दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, पारूल शर्मा, वर्षा पवांर, साक्षी चौधरी आदि का सहयोग रहा।