खतौली। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत पांच लाख तक के स्वास्थ्य बीमा के बारे में जानकारी दी गई। वार्ड 11 के मोहल्ला जमना विहार, लोधा कॉलोनी, नागर कॉलोनी, पीकेट, होली चौक में पात्र व्यक्तियों की सूची में आने वाले परिवारों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। वार्ड नंबर 11 में नगर पालिका सभासद के पुत्र अनुज सहरावत ने कैंप लगवाया। कैंप में सभी पात्र व्यक्तियों को बुलाकर इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब तबके के लोग अपने परिवार पर एक साल के भीतर पांच लाख रुपये तक अपने स्वास्थ्य पर खर्च कर सकेंगे। इस योजना से आमजन को गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारी डोर टू डोर जाकर पात्र लोगों के परिवार की जानकारी लेंगे। साथ ही उनका राशन कार्ड अथवा मोबाइल नंबर भी फार्म में भरा जाएगा। डा. विजय, कविता चौधरी कहा कि इस योजना से जुड़े सभी लोगों का सर्वे केंद्र सरकार के द्वारा 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है।