फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के प्रतिभावान खिलाडियों का सम्मान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश स्तर पर खेलने वाले जनपद के खिलाड़ियों का सम्मान किया। साथ ही स्वर्गीय विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली गई जनपद क्रिकेट लीग के विजेता और उपविजेता टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित होटल में अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा और एसपी सिटी ओमबीर सिंह रहे। डॉ सुभाष शर्मा ने क्रिकेट के क्षेत्र में और खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि विकट परिस्थितियों में भी वे प्रदेश के लिए क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को डॉ अब्दुल कलाम के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके जीवन से सीख लेने की शिक्षा भी दी। एस पी सिटी ओमबीर सिंह ने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय के लिए यहां खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। संचालन सचिव मनोज पुंडीर ने किया। विकास राठी ने कोच स्वर्गीय विकास शर्मा के जीवन से संबंध में अपने विचार रखे। एसोसिएशन द्वारा विकास शर्मा के पुत्र की दो लाख रुपये देकर आर्थिक सहायता भी की, जिसमें प्रदेश के अंपायर द्वारा प्राप्त धनराशि भी शामिल है। शुभम अग्रवाल, हर्षवर्द्धन, रजत निर्वाल, अंकुर ,शुचि कौशिक, मुस्कान चौहान, पारुल चौधरी को क्रिकेट स्टड और बैट देकर समानित किया। वहीं, एफसीए अजय जैन, फिजियो तारिक सलीम और शुभांग भारद्वाज को क्रिकेट में दिए उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग के लिए अरशद , गौरव, मनीष, पवन, ओमपाल सिंह, यश राठी, हरीश ,लव गर्ग, श्रेय गोयल, राजेन्द्र राणा को भी समानित किया गया। लीग की विजेता प्रेमपुरी क्लब और उपविजेता भास्कर क्लब को ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज सनी सिंह और बेस्ट बैट्समैन तनुज तथा बेस्ट बॉलर का खिताब आदेश बालियान को दिया गया। अंपायर रवि कौशिक, आदिल रजा को भी सम्मानित हुए। लीग में शतकीय पारी खेलने वाले विकास बालियान, स्पर्श, तनुज और सनी सिंह भी पुरुस्कृत किये गए। समारोह में अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, डॉ हेमंत, सीए अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजय वर्मा, शिरीष वर्मा, आशीष भटनागर, योगेंद्र मलिक, अनुपम, डॉ सुरेश खुराना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें