फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बरला चौकी घेरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। थाना क्षेत्र की बरला पुलिस चौकी पर बुधवार देर शाम को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान किसान माधो शर्मा और नीरज त्यागी की बाइक का चालान पुलिस ने कर दिया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की। जानकारी पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज सिंह त्यागी और मंडल महासचिव संजीव तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव करते हंगामा कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को निलंबित कराने की मांग करते हुए चौकी के सामने ही धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी सुभाष चंद्र राठौर ने मौके पर पहुंच कर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात दस बजे धरना समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मंगता, मुर्सलीन खुड्डा, धीरज त्यागी, राजपाल, रजत त्यागी, सतीश भारद्वाज, कमल, अनिल त्यागी, विपिन, सुधीर, आशु, धर्मवीर, शमशाद उर्फ काला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें