फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटिंग मशीन ने निकाला मोहल्ले में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष ने टीम के साथ उत्तरी रामपुरी का निरीक्षण किया तो जलभराव की समस्या से खफा लोगों ने पालिकाध्यक्ष को घेर लिया। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ईओ विकास सैन, स्टेनो गोपाल त्यागी, सभासद प्रेमी छाबड़ा, अरविंद धनगर, सलेक चंद के साथ मोहल्ला जनकपुरी में 16.50 लाख से बनी मेनरोड रंगीन सीसी टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने उत्तरी रामपुरी का निरीक्षण किया। यहां पर कुछ लोगों ने उनका घेराव किया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि दीपक पैलेस के पीछे मोहल्ले में पानी भरा हुआ है। निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण मोहल्लेवासी जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जलभराव का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से पालिका की जेटिंग मशीन को मौके पर बुलवाया। जेटिंग मशीन के माध्यम से मोहल्ले में भरे पानी को निकाला गया। पालिकाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों को इस समस्या से निदान दिलाने के लिए जल निगम को यहां पर पाईप डलवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें