फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सुलभ शौचालय निर्माण का विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने विरोध जताया, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली।
व्यापारियों ने नगरपालिका की ओर से राजाराम मंडी में सुलभ शौचालय निर्माण कराए जाने का विरोध करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने एसडीएम से निर्माण करने को खोदी गई नींव में मिट्टी डलवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से राजाराम मंडी में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए नींव खुदवाई गई थी। व्यापारियों ने सुलभ शौचालय निर्माण का विरोध जताया था। विरोध होने पर पालिका की ओर से निर्माण कार्य रोक दिया था। व्यापारियों ने इसकी शिकायत विधायक विक्रम सैनी से भी की थी। व्यापारियों ने पालिका चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद से आपस में निर्माण को लेकर विचार विमर्श करने को मोहलत भी मांगी थी। इस मसले पर व्यापारियों की बैठक हुई थी। सभी व्यापारियों ने राजाराम मंडी में सुलभ शौचालय निर्माण का विरोध जताया था। व्यापारियों के विरोध पर पालिका ने उसी दिन निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। शनिवार को व्यापारी एकत्र होकर थाने में पहुंचे। व्यापारियों ने मंडी में सुलभ शौचालय निर्माण का विरोध जताते हुए एसडीएम अतुल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से निर्माण के लिए खोदी गई नींव में मिट्टी डलवाने की मांग की। एसडीएम ने ईओ को आदेश जारी किए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी नेता राजेश जैन, राजेश सोम, अमरचंद जैन, मनोज जैन, बबलू, नीरज गोयल, सुनील अग्रवाल, मुकेश तायल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें