फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकाओं ने सीएम को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गोमती कन्या इंटर कालेज के व्यवसायिक शिक्षिकाओं को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर पीड़ित शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सहायता प्राप्त गोमती कन्या इंटर कालेज की व्यावसायिक शिक्षिका योगिता सैनी, रीतू गोयल, अर्चना गोयल, सलोनी गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। बताया कि उन्हें पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। 1989 में सहायता प्राप्त इंटर कालेजों में व्यावसायिक शिक्षकों को दस हजार रुपये मासिक मानदेय देना सरकार ने तय किया था। सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए ना तो कोई पद सर्जित किया गया है और न ही कोई नियमावली बनाई गई है। ऐसे में यह कैसे शिक्षा दे पाएंगे, वहीं दूसरी ओर दिसंबर 2017 से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है तथा फरवरी 2011 से मार्च 2013 तक के एरियर का भुगतान भी सरकार ने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें