फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में होगी खाप की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला में 18 मार्च को होने वाली बालियान खाप की पंचायत में 84 गांवों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कई बड़े सामाजिक फैसले लिए जाएंगे। सगौत्रीय विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, मृत्युभोज, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों को लेकर खाप के चौधरी मंथन करेंगे।
विज्ञापन

बरवाला गांव की पंचायत के लिए बालियान खाप के 84 गांवों में जनसंपर्क किया गया। रविवार को प्रस्तावित पंचायत की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत करेंगे। भाकियू सुप्रीमो स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के निधन के बाद पहली बार बालियान खाप की बड़ी पंचायत हो रही है। इससे पूर्व 2012 में सोरम में सर्वखाप पंचायत चौधरी टिकैत के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। पंचायत में जो सामाजिक मुद्दे उठाए जाएंगे, उनमें सगौत्रीय विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और मृत्युभोज मुख्य हैं। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि बालियान खाप के देश और विदेश में रह रहे लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान आदि प्रदेशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें