बुढ़ाना। मांगों के समर्थन में बुढ़ाना तहसील के सभी संग्रह अमीनों ने सोमवार को अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा बुढ़ाना के सभी संग्रह अमीन मंगलवार को तहसील मुख्यालय में एकत्र हुए। कामकाज ठप करने के बाद संग्रह अमीनों ने तहसीलदार कार्यालय के पास धरना दिया। बताया कि 11 सूत्री मांगों के समर्थन में वे सरकार को अपना ज्ञापन भेजते आ रहे हैं। आरोप है कि शासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों के आह्वान पर वे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। जब तक उनकी मांग पूरी नही होगी उनका धरना जारी रहेगा। मौके पर प्रमोशन कुमार, अमित गौड़, रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, योगेंद्र कुमार, रामकुमार, सुभाष सहित सभी संग्रह अमीन मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी
बुढ़ाना। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में 28 शिकायतें आई। एसडीएम ने बताया कि शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।