बुढ़ाना। सिसौली कस्बे के किसान भवन में गन्ना किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इस मौके पर किसान ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। किस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड की ओर से सात मार्च को सिसौली के किसान भवन में प्रशिक्षण शिविर व किसान ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। कंपनी के प्रबंधक संजीव खोखर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत होंगे। कार्यक्रम में कंपनी के वैज्ञानिक व अधिकारी किसानों को गन्ने की उपज बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।