फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी के केसी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने जमकर धूम मचाई। कक्षा नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने प्रेम से हमको जीने दो, गीत प्रस्तुत किया। सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और देशभक्ति का संदेश देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ऐतिहासिक नाटक पृथ्वीराज चौहान में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता संजीव बालियान और सरवट ग्राम प्रधान के पति श्रीभगवान शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता अनिल सिंह ने की। पंडित संजीव कुमार शर्मा, निखिल कुमार, योगेश शर्मा ने विचार रखे। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उधर, राइजिंग स्टार प्री स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने गुलाल और फूलों की होली खेली और उत्सव का आनंद उठाया। प्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने बच्चों को होली के पर्व के बारे में बड़े ही सुंदर तरीके से बताया। बच्चों को केमिकल युक्त रंग और गुब्बारों से होली न खेलने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन होली के गानों पर नृत्य करके धमाल के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें