खतौली। पंडित छोटनलाल आईटीआई में अल्पसंख्यक विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से प्रशिक्षणार्थियों का छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के भौतिक सत्यापन किया गया। विकास भवन से आए मोहम्मद उमेर एवं राहुल कुमार कौशिक ने भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा एवं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के नोडल अधिकारी मुकुल जैन तथा सभी वर्गों से शक्ति सिंह, रविकांत प्रभाकर, रोहित राठी भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि भौतिक सत्यापन के समय अधिकतर प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे और सत्यापन टीम पूर्ण संतुष्ट हुई।