फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर कार्पोरेशन की भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी पॉवर कार्पोरेशन की भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उत्तर कुंजी में बहुतायत में कुछ छात्रों को अंक दिए हैं, जो बदले पेपर के पैटर्न से मुमकिन नहीं है। ऐसे में भर्ती सवालों में घिरी है। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर अभ्यर्थियों ने जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दर्जनों अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पर पहुंचे। कहा कि पॉवर कार्पोरेशन के जेई के पदों के लिए प्रदेशभर में परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। 20 फरवरी को भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की है, ताकि अभ्यर्थी अपने प्रश्नों से उत्तर का मिलान कर सके। उत्तर कुंजी पर जो सवाल दिए गए हैं और उनका मिलान किया तो कई छात्र निम्न स्तर पर है, जबकि दो अभ्यर्थियों के 192 अंक दर्शाए गए हैं। यह अंक बदले पेपर के पैटर्न पर संभव नहीं है। इसमें कुछ प्रश्नों का उत्तर गलत है, जिसे बोर्ड ने सही माना है। इन दोनों अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक में भी अधिक अंतर नहीं है। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान राहुल कुमार, प्रियंका, करन, संजीव कुमार, फैजनूर, मोहम्मद समीम, सपना, मिंटू, हीना, शालू, सावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें