फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता भडक़े, सीओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गोगा जाहरवीर मंदिर के पुजारी को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने रालोद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और पूर्व सभासद राजसिंह के विरुद्ध भी मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी। इसे लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को वापस लेेने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता एकत्र होकर सीओ कार्यालय पर पहुंचे। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह का घेराव किया। जिलाध्यक्ष अजित राठी, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने रोष जताते हुए बताया कि मंदिर प्रकरण में पुलिस ने रालोद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और पूर्व सभासद राज सिंह पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। अगर पुलिस ने इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सीओ ने एसडीएम से मिलकर कार्रवाई को वापस लेने का आश्वासन दिया है। घेराव करने वालों में किशनपाल राठी, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र राठी, ओमपाल सिंह, सुधीर भारतीय, राहुल, अमित, पंकज राठी, देवेंद्र, प्रमोद अहलावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें